Nothing Phone 3: आज के स्मार्टफोन बाज़ार में जब हर ब्रांड एक जैसे फीचर्स और डिज़ाइन में उलझा हुआ है, Nothing एक बार फिर अपने लेटेस्ट डिवाइस, Phone 3 के साथ एक अलग रास्ता बनाया है। पारदर्शी डिज़ाइन, इनोवेटिव LED इंटरफेस और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ, यह फोन ना सिर्फ़ दिखने में खास है, बल्कि इस्तेमाल में भी बेहतरीन अनुभव देता है। पहले जानें Nothing Phone 3 के बारे में, उसके बाद तुलना करेंगे Nothing Phone 3 v/s iphone 16, कौन है बेस्ट आपके लिए ?
Glyph इंटरफेस
Nothing Phone 3 का सबसे खास फीचर है इसका Glyph Matrix पीछे की तरफ़ मौजूद LED लाइट्स अब और भी इंटेलिजेंट हो गई हैं। ये न सिर्फ़ नोटिफिकेशन दिखाती हैं, बल्कि कॉल्स, टाइमर, गेम्स और AI असिस्टेंट के साथ इंटरेक्ट भी करती हैं।अब आपका फोन सिर्फ़ बजता नहीं, बोलता भी है, रोशनी के ज़रिए।
डिज़ाइन और डिस्प्ले
6.67 इंच की फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले के साथ Nothing Phone 3, 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है,यानी सूरज की रौशनी में भी क्लियर व्यू। यह स्मार्टफोन Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्टेड है, और इसमें IP68 की रेटिंग दी गई है जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करेगी ।
परफॉर्मेंस, अंदर से दमदार
Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ, फोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI टास्क्स में बेहतरीन प्रदर्शन देता है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और NFC जैसे लेटेस्ट फीचर्स Nothing Phone 3 में शामिल हैं। जो दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है-
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज
- 16GB RAM + 512GB स्टोरेज
कैमरा, करे सपनों को कैप्चर

Nothing Phone 3 का कैमरा सेटअप प्रोफेशनल लेवल का है, अगर आप वीडियो बनाते हैं, रील्स बनाते हैं या व्लॉग्स शूट करते हैं तो यह फोन आपके लिए है।
- 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ)
- 50MP अल्ट्रा-वाइड
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम)
- 50MP सेल्फी कैमरा (4K 60fps तक रिकॉर्डिंग
बैटरी और चार्जिंग
भारत में यह फोन 5500 mAh की बैटरी के साथ 65W की फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध है और इसमें 15W का वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, कंपनी के अनुसार करीब 54 मिनट में इसकी बैटरी फुल चार्ज हो जाती है।
AI और सॉफ़्टवेयर
Nothing Phone 3 में आता है Android 15 पर आधारित Nothing OS 3.5 के साथ, और कंपनी 5 साल तक Android अपडेट्स और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है।
AI फीचर्स:
- Essential Space: आपके कॉल्स, मीटिंग्स, वॉइस नोट्स को अपने-आप रिकॉर्ड करके स्मार्ट समरी तैयार करता है
- Essential Search: एक यूनिवर्सल सर्च फीचर जो आपके फोन की हर चीज़ (फाइल्स, ऐप्स, सेटिंग्स) को आसानी से ढूंढता है।
कीमत और उपलब्धता
Nothing Phone 3 की भारत में शुरुआती कीमत ₹79,999 है, और यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में जुलाई 2025 के मध्य में उपलब्ध होने की संभावना है।
Nothing Phone 3 क्यों खरीदें?
Nothing Phone 3 एक स्टाइल स्टेटमेंट है, ऐसा फोन जो सिर्फ़ टेक्नोलॉजी नहीं, एक अनुभव है। अगर आप कुछ नया, यूनिक और थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ पावरफुल स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो यह डिवाइस एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Nothing Phone 3 Vs iPhone 16 किस में है ज़्यादा दम?

साल 2025 में स्मार्टफोन बाज़ार फिर गर्म है। एक तरफ है Apple का नया फ़ोन iPhone 16, और दूसरी तरफ है एक अनोखा एंड्रॉयड विकल्प Nothing Phone 3, दोनों ही प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं, लेकिन इनकी खासियतें बिल्कुल अलग हैं।आइए इन दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स का डिटेल कंपैरिजन करते हैं ताकि आप जान सकें कि आपके पैसे का असली हकदार कौन है।
डिजाइन और डिस्प्ले
फ़ीचर | Nothing Phone 3 | iPhone 16 |
---|---|---|
डिज़ाइन | ट्रांसपेरेंट बैक + Glyph लाइट्स | क्लासिक मेटल + ग्लास डिज़ाइन |
स्क्रीन | 6.67″ AMOLED, 120Hz, 1.5K रिज़ॉल्यूशन | 6.1″ Super Retina XDR OLED, 60Hz |
ब्राइटनेस | 4500 निट्स (अधिकतम) | 2000 निट्स (अधिकतम) |
IP रेटिंग | IP68 | IP68 |
Nothing Phone 3 का डिज़ाइन यूनीक और फ्यूचरिस्टिक है, जबकि iPhone 16 अपने प्रीमियम लेकिन पारंपरिक डिज़ाइन के साथ आता है। डिस्प्ले रिफ्रेश रेट में Nothing आगे है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फ़ीचर | Nothing Phone 3 | iPhone 16 |
---|---|---|
प्रोसेसर | Snapdragon 8s Gen 4 (4nm) | Apple A18 (3nm) |
RAM | 12GB / 16GB | 8GB |
OS | Android 15 + Nothing OS 3.5 | iOS 18 |
अपडेट सपोर्ट | 5 साल OS, 7 साल सिक्योरिटी | लगभग 7 साल Apple सपोर्ट |
Apple A18 चिप परफॉर्मेंस में सबसे आगे है, लेकिन Nothing Phone 3 भी AI और मल्टीटास्किंग में शानदार काम करता है।
कैमरा: फोटोग्राफी और वीडियो का मुकाबला
फ़ीचर | Nothing Phone 3 | iPhone 16 |
---|---|---|
रियर कैमरा | ट्रिपल 50MP (wide + ultra-wide + 3x telephoto) | 48MP + 12MP ultra-wide |
सेल्फी कैमरा | 50MP | 12MP True Depth |
वीडियो | 4K @ 60fps | 4K @ 60fps + Dolby Vision |
क्रिएटिव यूज़र्स के लिए Nothing बेहतर ऑप्शन हो सकता है, खासकर ज़ूम और सेल्फी के मामले में। लेकिन iPhone 16 की वीडियो क्वालिटी और कलर साइंस unmatched रहती है।
बैटरी और चार्जिंग
फ़ीचर | Nothing Phone 3 | iPhone 16 |
---|---|---|
बैटरी | 5,500mAh (भारत में), 5,150mAh (ग्लोबल) | ~4,005mAh |
फास्ट चार्जिंग | 65W वायर्ड, 15W वायरलेस | 25W वायर्ड, 15W MagSafe |
रिवर्स चार्जिंग | हाँ | नहीं |
बैटरी और फास्ट चार्जिंग में Nothing Phone 3 iPhone से कई कदम आगे है।
AI फीचर्स और स्मार्ट यूज़
- Nothing Phone 3 में मिलता है Essential Space (ऑटो-समरी, वॉयस रिकॉर्डिंग) और Essential Search (स्मार्ट सर्चिंग) जैसी AI पावर्ड खूबियाँ।
- iPhone 16 में है Apple Intelligence, जिसमें नया Writing Tools, Genmoji और Siri GPT पावर्ड मॉडल्स।
दोनों फोन AI की तरफ बढ़ रहे हैं, लेकिन Apple का इकोसिस्टम ज़्यादा डीप और इंटीग्रेटेड लगता है।
कीमत और उपलब्धता
फ़ीचर | Nothing Phone 3 | iPhone 16 |
---|---|---|
भारत में कीमत | ₹79,999 (12/256GB) | ₹79,900 (128GB) |
लॉन्च डेट | जुलाई 2025 | सितंबर 2025 (अपेक्षित) |
आपके लिए कौन है बेस्ट ?
आप किसे चुनें अगर… | Nothing Phone 3 | iPhone 16 |
---|---|---|
यूनिक डिज़ाइन | Yes | No |
बेहतर बैटरी और चार्जिंग | Yes | No |
ज्यादा कस्टमाइजेशन | Yes | No |
कैमरा कलर और वीडियो टॉप क्लास | No | Yes |
iOS इकोसिस्टम | No | Yes |
ब्रांड वैल्यू ज़रूरी है | No | Yes |
Nothing Phone 3 एक क्रिएटिव, युवा और फीचर-पैक स्मार्टफोन है, जो Android फ्लैगशिप की परिभाषा को एक नया रूप देता है। वहीं iPhone 16 परफॉर्मेंस, कैमरा और iOS की स्थिरता के लिए परफेक्ट है।
अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो सबका ध्यान खींचे और टेक्नोलॉजी के मामले में एडवांस हो, तो Nothing Phone 3 एक बेहतरीन चॉइस है। लेकिन अगर आप Apple इकोसिस्टम से जुड़े रहना चाहते हैं और प्रो लेवल स्टेबिलिटी पसंद करते हैं, तो iPhone 16 आपको निराश नहीं करेगा।
इसे भी पढ़ें:
OnePlus Nord 5 और Nord CE 5: मिड-रेंज सेगमेंट में नया धमाका
Samsung Galaxy S25 Edge लांच, एडवांस Slimmest स्मार्टफोन,मिलेगा 200MP कैमरा
2 thoughts on “iPhone 16 और Nothing Phone 3 में कौन है, असली Flagship Killer?”