Honey Singh Net Worth: Maniac Song हनी सिंह का नया गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। जो रिलीज के साथ ही You tube के म्यूजिक सेक्शन में लगातार नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। अब तक यह गाना यूट्यूब पर 75 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह जल्द ही 100 मिलियन को क्रॉस कर देगा। इस गाने में भोजपुरी का तड़का भी है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। और वही इस गाने के धांसू बीट्स और ईशा गुप्ता के किलर मूव्स आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे।
तो आईए Honey Singh Net Worth और Maniac Song के बारे में और नजदीक से जानते हैं।
Honey Singh Song: कम बैक

बदलते दौर में हनी सिंह के गाने हमेशा छाए रहते थे। उनके लिखे और गए गानों पर लोग खूब झूमते थे। फिर ऐसा भी वक्त आया जब हनी सिंह शोहरत के नशे में चूर अपना सब कुछ गवां बैठे, और डिप्रेशन का शिकार हो गए। लेकिन इस सिंगर ने हार नहीं मानी और फिर से उठ खड़ा हुआ, कामयाबी की एक नई उड़ान के लिए। जो आज आप सबके सामने है।
रैपर, म्यूजिशियन और सिंगर हनी सिंह के गाने का इंतजार हर कोई कर रहा था। फैंस काफी समय से उम्मीद में थे कि वह कब अपने नए गानों के साथ धमाका करेंगे। और इस बार हनी सिंह ने जो धमाका किया है उसकी आवाज इंटरनेशनल स्तर पर गूंज रही है। और इस गाने (Maniac Song) को सिंगर यो यो हनी सिंह के कमबैक के तौर पर देखा जा रहा है। इस गाने की सफलता में भोजपुरी का भी हाथ है। जिसे भोजपुरी के एक नई नवेली सिंगर ने गाया है।
सोशल मीडिया पर वायरल Maniac Song

जब से हनी सिंह का Maniac Song रिलीज हुआ है। तब से यह गाना सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है, और इसकी काफी चर्चा भी हो रही है। लोग Instagram ,Facebook, You Tube पर लाखों में रील बना रहे हैं। और यह गाना लगातार यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को T-Series के ऑफिशियल You Tube चैनल पर रिलीज किया गया है। जहां इसने 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो का रिकॉर्ड बनाया है।
गाने में भोजपुरी का तड़का
अब भोजपुरी केवल यूपी बिहार में ही नहीं बल्कि देश विदेश में भी बज रहा है। इस गाने के अंतरा में भोजपुरी की दो लाइन यूज की गई है जो कि इस प्रकार है ‘दिदिया के देवरा चढ़उले बाटे नजरी’ और इसके आगे तो आप खुद ही समझ गए होंगे। जिसे आप यूट्यूब पर सुन भी सकते हैं। इस भोजपुरी लाइन को रागिनी विश्वकर्मा नाम की एक भोजपुरी सिंगर ने गाया है।
इस गाने की भोजपुरी लाइन में लेखक ने वही भोजपुरी के फेवरेट शब्दों का इस्तेमाल किया है। जो भोजपुरी के लगभग हर गानों में सुनने को मिल जाता है।
कौन है रागिनी विश्वकर्मा

हनी सिंह के रैप सॉन्ग (Maniac Song) में गाने वाली भोजपुरी सिंगर रागिनी विश्वकर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाली है। रागिनी विश्वकर्मा बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है, जो मंदिरों और सड़कों पर हारमोनियम और ढोलक बजाकर गाना गाया करती थी , जिससे उनके परिवार का गुजारा होता था। शादी विवाह मुंडन समेत अन्य आयोजनों में भी रागनी अवधी भोजपुरी और हिंदी गाने गाया करती थी, लोग उनके गानों को खूब पसंद करते हैं। कोरोना के दौरान रागिनी का हारमोनियम पर गाया एक गाना इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुआ था।
और आज वह इस (Maniac Song) गाने की वजह से भोजपुरी की एक स्टार गायिका बन गई है।
हनी सिंह की कुल संपत्ति और लग्जरी चीजें
हनी सिंह देश के सबसे महंगे सिंगरों में सुमार हैं, जिनके पास अरबों की दौलत, लग्जरी कारों का काफिला और करोड़ों का घर है। हनी सिंह के पास मुंबई में दो शानदार घर और दुबई में एक लग्जरी विला है।
हनी सिंह के पास रोल्स-रॉयस, ऑडी R8 V10 और जैगवार XJ L भी है। और उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो उनके पास लगभग 205 करोड रुपए हैं।
कुछ बातें जिसे आप हनी सिंह के बारे में नहीं जानते होंगे
- हनी सिंह 15 मार्च को पंजाब के होशियारपुर में जन्मे थे, जिनका असली नाम हिरदेश सिंह है।
- उनकी शादी साल 2011 में शालिनी तलवार से हुई थी लेकिन सालों बाद उनकी पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा और कई महिलाओं के साथ संबंधों का आरोप लगाया जिसके बाद 2022 में तलाक हो गया।
- हनी ने पत्नी को गुजारे भत्ते के तौर पर एक करोड रुपए चुकाये थे।
- उन्होंने 2014 में ‘द एक्सपोज‘ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
- हनी सिंह का एल्बम ‘इंटरनेशनल विलेजर‘ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एल्बम है।
- हनी सिंह अपने नाम के आगे यो यो अपने अफ्रीकी और अमेरिकी दोस्तों के वजह से लगाते हैं जिसका मतलब होता है आपका अपना।
अगर यह पोस्ट आपको पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें,और अन्य इंटरेस्टिंग पोस्ट के लिए यहां पर क्लिक करें
Good Post