Best 5G Smartphone Under 15,000: अगर आप एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं, और आपका बजट ₹15,000 के आसपास है और आप चाहते हैं कि इस बजट में बढ़िया फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन कैमरा, शानदार डिजाइन और लॉन्ग लाइफ बैटरी बैकअप का कांबिनेशन मिल जाए। जो स्टाइलिस्ट लुक के साथ इस मिड रेंज में प्रीमियम स्मार्टफोन जैसा फील कराये। तो आईए जानते हैं 2025 के बेस्ट 5G स्मार्टफोन के बारे में जो सिर्फ ₹15,000 के अंदर में मिल जाएंगे, और जिसमें बढ़िया फीचर्स भी मिलेंगे।
Redmi Note 13 5G

कीमत– रेडमी नोट 13 5G की कीमत है ₹14,999 है।
डिस्प्ले– इस स्मार्टफोन में सुपर थिन वेजल्स दिए गए हैं, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियों 93.3% हैं। और 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस, अमोलेड डिस्पले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त इसमें TUV लो ब्लू लाइट और सनलाइट मोड दिए गए हैं।
डिजाइन– इस फोन की लंबाई 161.11MM, चौड़ाई 74.95 MM, और मोटाई 7.6MM है। और इसका वजन 173.5 ग्राम है। जिसको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से कवर किया है, और इसे IP54 की रेटिंग मिली है जो इसे धूल और बारिश से बचाएगा।
परफॉर्मेंस– MIUI 14 और ANDROID 13 के साथ मीडियाटेक 6080 चिपसेट और ऑक्टा कोर 2×2.4 प्रोसेसर के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और सोशल मीडिया स्क्रोलिंग जैसे डेली टास्क के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा।
कैमरा सेटअप– रेडमी नोट 13 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप का मोडल दिया गया है, जो 108 MP का मेन कैमरा 3X सेंसर जूम के साथ 6P लेंस.
8 MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और
2 MP का माइक्रो कैमरा दिया गया है। जो फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए एक बेहतरीन कैमरा साबित होगा, जिसमें फिल्म फिल्टर, नाइट मोड, डेप्थ कंट्रोल, प्रो मोड, डॉक्युमेंट स्कैनर, पैनोरमा, एचडीआर, वॉइस सटर जैसे अन्य फीचर्स दिए गए हैं।
सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें एचडीआर, टाइम लेप्स ,शॉर्ट वीडियो, फिल्म फिल्टर, पाम शटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन कैमरा साबित होंगे।
बैटरी एवं चार्जिंग– 5000 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जो दिन भर की जरूरत के लिए पर्याप्त होगा,और इसमें 55W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो फोन को बहुत ही जल्द चार्ज कर देगा।
रैम और स्टोरेज– रेडमी नोट 13 5G में 6GB रैम और 128GB का स्टोरेज दिया गया, और एक Micro SD Card स्लॉट दिया गया है, जिसके माध्यम से 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
अन्य फीचर्स– इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर साइड में दिया गया है, इसके अलावा IR Blaster, Ambient light Sensor, Proximity Sensor, E-Compass जैसे अन्य जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।
रेडमी नोट 13 5G क्यों खरीदें ?
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है या सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन कैमरा चाहते हैं तो यह फोन 108 मेगापिक्सल के मेंन कैमरा और 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ, फास्ट प्रोसेसर परफॉर्मेंस, अच्छी बैटरी बैकअप के साथ शानदार डिजाइन और प्रीमियम फोन जैसा फील कराने वाला लुक के साथ यह फोन मिड सेगमेंट (Best 5G Smartphone Under 15,000) में एक बेहतरीन 5G स्मार्टफोन है। जो कीमत वसूल फीचर्स दे रहा है।
Vivo T4x 5G

कीमत– वीवो T4x 5G की कीमत ₹13,999 से शुरू होती है।
डिस्प्ले-इस मोबाइल में 6.72 इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले जो फुल एचडी के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
डिजाइन– इस मोबाइल को AG टेक्सचर्ड एंड प्रीमियम फिनिशिंग दी गई है, जिसका Pronto Purple और Marine Blue जैसा शानदार कलर, युवाओं को आकर्षित करता है। जिसकी लंबाई 165.7MM, चौड़ाई 76.3MM और मोटाई 8.1MM है। और इसका वजन 208 ग्राम है। इस फोन को IP64 की रेटिंग मिली जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखेगा।
परफॉर्मेंस– चिपसेट मीडियाटेक 7300, CPU ऑक्टा कोर 4× 2.5 GHz प्रोसेसर और Funtouch Android 14 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। जो जबरदस्त परफॉर्मेंस देगा।
कैमरा सेटअप– इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा वाइल्ड एंगल के साथ और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। जो IR Blaster, Erase Unwanted Elements, Crystal Clear Night Shots, Instant Document Conversion जैसे फीचर्स के साथ आता है, और जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
फ्रंट कैमरा की बात की जाए तो 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा और फेस अनलॉक, पोट्रेट मॉड 1080P वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन कैमरा साबित होगा।
बैटरी एवं चार्जिंग– इस स्मार्टफोन में 6500 mAh की पावरफुल बैटरी और 44W का वायर्ड फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। जो इस फोन को 40 मिनट में 50% तक चार्ज कर देगा। VIVO के अनुसार गेम प्लेईंग के लिए 11 घंटे, वीडियो के लिए 40 घंटे, सोशल मीडिया स्क्रोलिंग के लिए 15 घंटे,और म्यूजिक प्लेबैक के लिए 74 घंटे का बैटरी बैकअप देगा।
रैम और स्टोरेज– वीवो T4x में 8GB का रैम दिया गया है, जिसे वर्चुअली 8GB तक और बढ़ाया जा सकता है। और 128 GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जो मल्टीटास्किंग और एप स्टोरेज की व्यापक जरूरत को पूरा करेगा।
अन्य फीचर्स– फिंगरप्रिंट स्कैनर साइड में दिया गया है उसके साथ Ambient lights Sensor, compass, Accelerometer, और Proximity Sensor जैसे अन्य फीचर्स दिए गए हैं।
वीवो T4x 5G क्यों खरीदें ?
अगर आप लंबा सफर करते हैं तो यह स्मार्टफोन 6500 mAh की बैटरी के साथ लॉन्ग लाइफ बैटरी बैकअप देगा, जिससे आपको बार-बार फोन को चार्ज नहीं करना पड़ेगा। और इसका 7300 मीडियाटेक चिपसेट, ऑक्टा कोर प्रोसेसर दमदार परफॉर्मेंस देगा। ₹13,999 के मिड सेगमेंट बजट में यह 5G स्मार्टफोन शानदार डिजाइन, प्रीमियम लुक, 50 मेगापिक्सल का AI जैसे फीचर से लैस बेहतरीन कैमरा आपके लिए एक बेहतरीन फोन साबित होगा।
Motorola G64 5G

कीमत– मोटोरोला G64 5G की शुरुआती कीमत ₹13,999 है।
डिस्प्ले और डिजाइन– इसमें 6.5 इंच का IPS LCD दिया गया है, जो फुल एचडी के साथ 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, और इसका रेजोल्यूशन 1080 × 2400 पिक्सल है। इसके डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 161.56MM, चौड़ाई 73.82MM और मोटाई 8.89MM है।
परफॉर्मेंस– चिपसेट MediaTek Dimensity 7025, CPU ऑक्टा कोर 2× 2.5GHz प्रोसेसर के साथ, Android 14 पर आधारित Motorola MyUx ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा।
कैमरा सेटअप-इस स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऑटो फोकस कैमरा दिया गया है। जो एचडीआर, एलईडी फ्लैश, पैनोरमा और 1080p वीडियो रेजोल्यूशन के साथ एक बेहतरीन कैमरा साबित होता है।
और इसमें सेल्फी लवर के लिए 16 मेगापिक्सल का बेहतरीन फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो की वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए क्लियर पिक्चर प्रदान करेगा।
बैटरी एवं चार्जिंग– इस स्मार्टफोन में 6000 mAh पावरफुल बैटरी दी गई है, जो आपका दिन भर के टास्क को बहुत आसानी से पूरा करेगा। और इसमें 30W का वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो इस फोन को 33 मिनट में 50% चार्ज कर देगा।
रैम और स्टोरेज– मोटोरोला G64 5G में 8GB का LPDDR4X रैम और 128 GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
अन्य फीचर्स– इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जैसे सेंसर के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर सेंसर साइड में दिया गया है।
मोटोरोला G64 5G क्यों खरीदें?
लंबे सफर के लिए यह फोन 6000 mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लांग लाइफ बैटरी बैकअप देता है, जिससे आपको सफर में चार्जिंग के लिए किसी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। और इसका पावरफुल प्रोसेसर, जबरदस्त कैमरा, इसके शानदार लुक और डिजाइन इसे मिड रेंज में (Best 5G Smartphone Under 15,000) एक बेहतरीन फोन साबित करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इंटरनेट के विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की गई है। कृपया खरीददारी करने से पहले इन Smartphones की आधिकारिक वेबसाइट या ई-कॉमर्स साइट या नजदीकी स्टोर से पूरी जानकारी प्राप्त कर लें । क्योंकि समय के हिसाब से इनके कीमत में परिवर्तन भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:
Best 5G Smartphone Under 10,000: ₹10,000 के बजट में खरीदें, 5 बेस्ट 5G स्मार्टफोन
Oppo K13 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh की पावरफुल बैटरी और 50MP दमदार कैमरा के साथ
Signed up on 982betlogin after a friend recommended it. The login process was straightforward, and the site looks promising. Wish me luck! Login here 982betlogin
Just stumbled across aa8881 and decided to give it a whirl. Gotta say, the layout is pretty appealing. Let’s see how it goes! Check it out aa8881
Heard some buzz about aa888br, so I’m checking it out. Seems promising! Fingers crossed for some good times and even better wins. Take a look aa888br