भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड LAVA ने भारतीय बाजार में कुछ नए 5G स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें से एक है Lava Storm Lite 5G, जो की बहुत ही खूबसूरत और शानदार डिजाइन के साथ उपलब्ध है। जिसमें बेहद कम कीमत में शानदार फीचर्स दिए गए हैं। आम आदमी के बजट का ख्याल रखते हुए इस भारतीय कंपनी ने स्पेसिफिकेशन में कोई कमी नहीं छोड़ रखी है। Lava Storm Lite 5G के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं-
Lava Storm Lite की कीमत
आम आदमी की जेब का ख्याल रखते हुए कंपनी ने Lava Storm Lite की शुरुआती कीमत 7,999 रुपए रखी है। यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है जिसकी कीमत इस प्रकार है-
- 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपए है।
- 4GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपए है।
यह ऑफर प्राइस लिमिटेड पीरियड के लिए रखा गया है, जो आने वाले दिनों में इसकी कीमत में इजाफा किया जा सकता है।
डिजाइन एवं डिस्प्ले

Lava Storm Lite 5G प्रीमियम ग्लासी बैक डिजाइन के साथ 2 शानदार कलर Astral Blue और Cosmic Titanium में उपलब्ध है। इसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 1612× 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ पंच होल स्टाइल में एलसीडी पैनल पर बनाई गई है। इसकी लंबाई 168.75 मिमी, चौड़ाई 78.1 मिमी और मोटाई 8.3 मिमी रखी गई है, और इसका वजन 196 ग्राम है।
परफॉर्मेंस

Lava Storm Lite 5G में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट के साथ यह भारत का पहला स्मार्टफोन है, जो Android 15 OS पर रन करते हैं। यह स्मार्टफोन मल्टीटास्किंग, गेमिंग, सोशल मीडिया स्क्रोलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और अन्य डेली टास्क के लिए बेहतरीन स्पीड प्रदान करेगा।
कैमरा सेटअप

Lava Storm Lite में फ्लैश लाइट के साथ शानदार फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का Sony IMX752 सेंसर रियर कैमरा दिया गया है। जो 2K HD वीडियो रिकॉर्डिंग और शार्प इमेज कैप्चर करने में मदद करेगा। इसके अलावा इसमें पोट्रेट मोड, प्रो वीडियो मोड, ड्यूल व्यू वीडियो, AI इमोजी मोड, स्लो मोशन, टाइम लेप्स, ब्यूटी मोड, पैनोरमा, डॉक्युमेंट करेक्शन, स्पोर्ट्स और अन्य AI मोड दिए गए हैं। और इस स्मार्टफोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का स्क्रीन फ्लैश के साथ फ्रंट कैमरा दिया गया है।
रैम और स्टोरेज
Lava Storm Lite में 4GB की रैम दी गई है जिसे 4GB तक वर्चुअल बढ़ाया जा सकता है। और इसमें क्रमशः 64 GB और 128 GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है। जिसे SD Card के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी बैकअप और चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए Lava Storm Lite 5G में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W का Type-C केबल के साथ चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। Lava के अनुसार एक बार बैटरी चार्ज होने के बाद 45 घंटे का टॉकटाइम, 500 घंटे का स्टैंडबाई टाइम और 625 मिनट का यूट्यूब वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है। जिसे 0/100% चार्ज होने में 133 मिनट का समय लगता है।
अन्य फीचर्स
- लावा स्टार्म लाइट को IP64 की रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करेगा।
- सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर्स दिया गया है।
- म्यूजिक के लिए इसमें 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और नीचे स्पीकर सपोर्ट दिया गया है।
Lava Storm Lite 5G की उपलब्धता
Lava Storm Lite 5G की बिक्री 19 जून 2025 से शुरू हो चुकी है। जिसे LAVA की ऑफिशल वेबसाइट या इ-कॉमर्स साइट AMAZON या नजदीकी स्टोर पर खरीदा जा सकता है। जिसकी कीमत क्रमशः इस प्रकार है-
- 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपए है।
- 4GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपए है।
Lava Storm Lite 5G स्पेसिफिकेशन एक नजर में

- कीमत ₹7999 से शुरू और 19 जून 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध
- भारत का पहला MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर
- IP64 सर्टिफिकेशन धूल और पानी से बचत
- रैम 4GB+ 4GB वर्चुअल रैम
- इंटरनल स्टोरेज 64GB और 128 GB
- डिस्प्ले 6.75 इंच का पंच होल स्टाइल डिजाइन वाला HD+ एलसीडी
- रिफ्रेशरेट 120 Hz
- बैटरी 5000 mAh और Type-C केबल के साथ 15W का चार्जिंग सपोर्ट
- प्रीमियम ग्लासी बैक डिजाइन के साथ दो शानदार कलर Astral Blue और Cosmic Titanium
- ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15
- साइड फिंगरप्रिंट सेंसर माउंटेड और फेस अनलॉक फीचर
Lava Storm Lite 5G क्यों खरीदें?
अगर आप कम कीमत में एक बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो शानदार कैमरा, बड़ा डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आता हो तो Lava Storm Lite 5G खरीदना वैल्यू फॉर मनी फोन होगा। जिसमें भारत का पहला MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल का Sony IMX752 सेंसर रियर कैमरा दिया गया है। जो आपकी डिजिटल लाइफ में एक शानदार उपलब्धि होगा।
Disclaimer:
इस पोस्ट में दी गई जानकारी इंटरनेट के विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की गई है इसलिए खरीदारी करने से पहले LAVA की ऑफिशल वेबसाइट या इ-कॉमर्स साइट अमेजॉन या नजदीकी स्टोर से पूरी जानकारी प्राप्त कर लें, क्योंकि समय के अनुसार इनकी कीमत और फीचर्स में कुछ परिवर्तन भी देखने को मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें:
आम आदमी के बजट में लॉन्च LAVA के दो जबरदस्त स्मार्टफोन LAVA BOLD N1 और LAVA BOLD N1 PRO
Realme GT 7 Launch, गेमिंग और ट्रेवल फोटोग्राफी के लिए जबरदस्त फ़ोन
Just checked out 393bet12. The promotions looked pretty sweet, especially the bonus for new players. Didn’t win big, but had some fun. Maybe you’ll have better luck! Find it here: 393bet12
ZC777com. Another one with the triple 7s, maybe got good luck inside? Always worth a gamble to see, right? Check out zc777com!
Yo! 0055betapp is where it’s at for a quick flutter. Easy to use, and I had a decent win last week. Check it out! 0055betapp
P777gamelogin makes getting in super easy, and that’s a huge win for me. Simple access is what matters and you will find it here: p777gamelogin
Just tried 11qcom. Seems like a solid choice. Simple interface, quick registration, get right to playing your favorites now! Check it out at 11qcom!